केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के अधिकांश वर्षों के दौरान हुई जीडीपी में बढ़ोतरी के आंकड़ों को घटा दिया है.
सरकार ने आंकड़ों को 2004-05 के आधार वर्ष के बजाय 2011-12 के आधार वर्ष के हिसाब से संशोधित किया है. सरकार का तर्क है कि इससे अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी.
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) से जारी ताजा समायोजित आंकड़ों के अनुसार 2010-11 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रही थी जबकि इससे पहले 10.3 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया था.
कांग्रेस पार्टी ने सरकार की इस फ़ैसले की निंदा की है. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इस क़दम को घटिया मज़ाक क़रार देते हुए कहा, "नीति आयोग का संशोधित जीडीपी आंकड़ा दरअसल एक मज़ाक है. एक बहुत ही ख़राब मज़ाक. ये आंकड़े किसी सम्मानित क़दम को ठेस पहुंचाने भर के लिए जारी किए गए हैं."
कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने कहा, "कांग्रेस पार्टी न सिर्फ़ सीएसओ की बौद्धिक और तकनीकी क्षमता को कमतर बताने की कोशिश कर रही है बल्कि सांख्यिकी के जिन 10 जाने-माने विद्वानों ने इस रिपोर्ट की समीक्षा की, उनके महत्व को भी कम कर रही है."
एक फ़रवरी को पेश होगा अंतरिम बजट
वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एक फ़रवरी, 2019 को अंतरिम बजट पेश करेंगे.
बुधवार को वित्त मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम बजट की तैयारियां ज़ोर पकड़ रही हैं
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार वित्त मंत्रालय ने इसके लिए अन्य केंद्रीय मंत्रालयों ने सुझाव लेना शुरू कर दिया है.
यह इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार का आख़िरी बजट होगा.
इस बार अरुण जेटली लगातार छठी बार बजट पेश करेंगे.
कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की ख़बर को बताया अफ़वाह
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करके कहा है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पद नहीं छोड़ेंगे.
यह बयान मीडिया के एक धड़े में लगाए जा रहे क़यासों पर आया है. ऐसी ख़बरें आई थीं कि कुमारस्वामी ख़राब सेहत के कारण मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.
कुमारस्वामी ने भी अपने वेरिफ़ाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा है कि उनके इस्तीफ़े की ख़बरें निराधार हैं.
58 साल के कुमारस्वामी को डायबिटीज़ है और दिल की दो सर्जरी भी हो चुकी हैं.
मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 75 फ़ीसदी मतदान
मध्य प्रदेश और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 75 प्रतिशत मतदान हुए.
दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए एक चरण में हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और 74.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले.
अधिकारियों का कहना है कि आख़िरी मिलान के बाद यह संख्या बढ़ सकती है. इससे पहले अधिकतम मतदान का आंकड़ा 2013 का था जब 72.69 मतदाताओं ने वोट डाले थे.
पीटीआई के अनुसार माओवाद प्रभावित बालाघाट जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में वोट डाले गए. बैहर में 75.05 प्रतिशत, लांजी में 79.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 80.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया.
Wednesday, November 28, 2018
Monday, November 26, 2018
भारत के खिलाफ खेलेंगे नहीं स्मिथ-वॉर्नर, लेकिन इस प्लान पर कर रहे काम
ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसके बाद कंगारू टीम के सामने टीम इंडिया और विराट कोहली की मुश्किल चुनौती होगी.
भले ही स्मिथ और वॉर्नर अपनी टीम के लिए इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन यह दोनों ही बल्लेबाज भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम के गेंदबाजों को मजबूत कर रहे हैं.
पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई नेट अभ्यास में भाग ले रहे हैं.
स्मिथ और वॉर्नर की जल्द ही बैगी ग्रीन कैप पहनने की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला किया. यह पूर्व कप्तान और उप कप्तान हालांकि पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं.
बता दें कि इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को बॉल टेंपरिंग में शामिल पाया गया था. इस मामले में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केमरन बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया था. इन तीनों खिलाड़ियों को इस मामले में प्रतिबंधित किया गया था. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक वर्ष का और बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया गया था.
वॉर्नर रविवार को भारत के खिलाफ टी-20 मैच से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद थे. वह नेट्स पर जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गेंदों का सामना कर रहे थे. वहीं कोच जस्टिन लेंगर भी उनके साथ थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक मिशेल स्टार्क ने कहा कि स्मिथ को भी तेज गेंदबाजों की मदद करने को कहा गया है और वह इस सप्ताह ऐसा करने के लिए तैयार भी हो गए हैं.
स्टार्क ने सोमवार को सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड से कहा, 'हम बॉलिंग कोच से बात कर रहे हैं, हम जिन खिलाड़ियों को बॉलिंग कर रहे हैं, उनसे बात कर रहे हैं. टेस्ट सीरीज से पहले हमारी तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है कि स्मिथ और वॉर्नर हमारी मदद कर रहे हैं.'
स्टार्क ने कहा, 'स्मिथ को गेंदबाजी करना काफी अच्छा रहेगा. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं. हमारी तैयारियों पर उनकी राय काफी महत्वपूर्ण रहेगी.' बता दें कि स्मिथ-वॉर्नर पर लगे बैन के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के तीनों फॉर्मेट के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है.

Subscribe to:
Comments (Atom)
चुनाव के पहले क्यों हो रही है उल्लुओं की तस्करी
भारत में चुनाव के दौरान अधिकारी आम तौर पर ऐसे 'बेशकीमती सामान' की तस्करी रोकने में व्यस्त रहते हैं जिन्हें वोटरों को प्रलोभन देने क...
-
डायरेक्टर अनुराग बसु लंबे समय से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी कर ली है और वे इसमें रणबीर क...
-
केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के अधिकांश वर्षों के दौरान हुई जीडीपी में बढ़ोतरी के आंकड़ों को घटा दिया है. सरकार ने आ...
-
ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसके बाद कंगारू टीम के स...